वार्डवार रैलियों के माध्यम से लोगों को डेंगू के बचाव के संबंध में किया गया जागरूक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वार्डवार रैलियों के माध्यम से लोगों को डेंगू के बचाव के संबंध में किया गया जागरूक | New India Times

मौसमी बीमारियों एवं डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में मौहल्लावार एवं वार्डवार जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुराना शहर के वार्ड नंबर 27, 28, 29 एवं 30 में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के संबंध में जन जागरूकता रैली एवं वार्डवार समितियों के माध्यम से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। तहसीलदार धौलपुर भगवत शरण त्यागी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा, डीआरसीएचओ शिव कुमार शर्मा, वालीटिसर्य प्रमारी प्रदीप राजौरिया, परवेज खाँ, मोहम्मद जाकिर हुसैन ने डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के बारे में जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। मौहल्लावार एवं वार्डवार समितियों में वार्ड पार्षद विक्रम भास्कर, इमरान कुरेशी, अनिल दारिया, आनन्द मिश्रा, वालीटीयर्स समाज सेवी मुन्ना अब्बासी, भोला खान, रमजानी खां, शाहिद कुरैशी, पप्पू सोनी, मांगी लाल आर्य, समीर दाऊदी, सरफू खाँ, मुन्ना खाँ, भोपा खां, शलाऊ६ीन, अख्तर खाँ, बाँबी खाँ, अनिता सागर, गोलो, मीना, अमना, सुल्ताना शमीम, फकरुदीन खाँ, शौकत अली, असगर खां, एएनएम लक्ष्मी राजपूत, आशा सरिता सोनी, सरवेश कुमारी ने रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। पुराना शहर, मदीना कॉलोनी, सागरपाड़ा, अम्बेडकर कॉलोनी सहित कई अन्य स्थानों पर जागरूकता शिविर एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया ताकि लोगों को डेंगू से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया जा सके।

By nit

Exit mobile version