भिवंडी में महिला की गला रेत कर  निर्मम हत्या | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT;​

भिवंडी में महिला की गला रेत कर  निर्मम हत्या | New India Timesशांतीनगर पुलिस स्टेशन सीमा अंतर्गत भिवंडी शहर के  टेमघर स्थित अपने मायके के घर भाई के साथ रहने वाली  62 वर्षीय महिला घर में सो रही थी कि महिला का  गला रेत कर निर्मम हत्या  करने की घटना मंगलवार को सामने आई  है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला  गदीनी उर्फ गंगुबाई म्हात्रे नामक हत्या  प्रकरण में  मृत महिला का भाई अकुंश चौधरी फरियाद पर शांतीनगर पुलिस स्टेशन ने अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक  प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका  गंगुबाई का लडका संतोष जब एक वर्ष का था तब उंबर्डे ( कल्याण ) स्थित  पति  को छोड़कर मायके अपने  पिता के घर भाई के साथ रहने आ गई थी। सुबह घर के परिवार  6 बजे उठे तो  देखा कि  घर के पिछले भाग के    पडवी में गंगुबाई का खून में लथपथ मृतदेह पडा है। उक्त घटना देखते ही  स्थानिय रहिवासियों ने शांतीनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना  मिलते ही  घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर जाधव, सहायक पुलिस आयुक्त सैफन मुजावर  पुलिस टीम  के साथ  घटना स्थल पर पहुंचे और  पंचनामा कर मृतदेह को पोस्ट मार्टम हेतु भिवंडी के स्व.इंदिरा गांधी  उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद  ठाणे से  श्वान पथक को  जांच के लिए  घटनास्थल पर लाया गया जिसके द्वारा जांच शुरू कर दिया गया है। मृत गंगुबाई का लडका  संतोष ( 34) जो अषाढी एकादशी पर्व के लिए पंढरपूगया है इसके वापस आने के बाद  पुलिस    हत्या का कारण समझ नहीं पाई है। पुलिस परिवार के माध्यम से गहन पूछताछ कर रही है।वहीं दोपहर के समय  भिवंडी पुलिस उपायुक्त  उपायुक्त मनोज पाटील भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिवार के साथ  भेंट करते हुए  घटने की जानकारी प्राप्त की। परंतु  हत्या किस कारण हुआ है  यह अभी  स्पष्ट नहीं हो पाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version