रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव (शंकर मंदिर ) दशहरा मैदान वनेश्वर मारूति नंदन हनुमान मंदिर फुट तलाव में शारदीय नवरात्रि के चलते माताजी की आरती में श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन हेतु आवागमन ज़ारी है।
एक वर्ष के अंतराल के बाद गरबा पांडाल रोशन ज़रूर हुए हैं किन्तु कोविड नियम व प्रशासन की शक्ति के साथ अलिराजपुर ज़िले के जोबट उपचुनाव के चलते आयोजक भी सोच-समझ कर ही आयोजन कर रहे है सीमित संख्या व कोराना प्रोटोकाल के चलते मध्य प्रदेश के श्रेष्ठ नवरात्रि उत्सव में शुमार फुट तलाव में भी रंगत माहौल के मद्देनजर चल रहै है।

पहल दिन माता पूजन घट स्थापना साज सज्जा पर्मिशन तैयारी आदि में व्यतीत हुआ इस बार सिमित ही सही पर गरबों में सिमित समय सिमित श्रोताओं में डांडिया रास देखने को मिल सकेगी शकर मंदिर उत्सव समिति के तत्वावधान में पहले दिन आरती पश्चात बालिकाए थाली सजाती नज़र आई। जिन्हें लक्ष्मीकांत सोनी परिवार ने उपहार भी दिए।
उत्सव समिति के सदस्य आयोजन व्यवस्था व कोराना प्रोटोकाल के निर्देश अनुसार व्यस्था बनाने में जुटे है !
फुट तलाव में भी महंत मुकेश दास जी महराज के संरक्षण में समाजसेवी सुरेश चन्द पूरणमल जैन ( पप्पू भैया ) परिवार द्वारा माताजी की स्थापना व पूजा अर्चना की गई।
पीपल खूंटा, रंभापुर, मदरानी, अगराल, अतरवेलिया, आदी जगहा में पहली नवरात्रि के उत्सव की शुरुआत हुई !
