मेला परिसर में फिर सजेगा आतिशबाजी मेला, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मेला परिसर में फिर सजेगा आतिशबाजी मेला, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन | New India Times

दीपावली के त्याेहार पर पिछले सालों की तरह इस साल भी ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आतिशबाजी की अस्थाई दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। डबरा, भितरवार व घाटीगांव (मोहना) क्षेत्र में संबंधित एसडीएम द्वारा पूर्व में निर्धारित स्थलों पर भी आतिशबाजी दुकानें लगाई जा सकेंगीं। इस साल दीपावली 4 नवंबर को मनाई जाएगी। अपर जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आतिशबाजी लायसेंस के लिए आवेदन पत्र लेने का कार्य 7 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। आवेदन पत्र 15 अक्टूबर तक प्रात: 11 बजे से 1.30 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ पूर्व में जारी मूल लायसेंस, दो फोटोग्राफ, निवास स्थान के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी का प्रमाणीकरण, मूल निवासी पत्र, राशनकार्ड, बिजली का बिल अथवा टेलीफोन बिल की छायाप्रति और शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही निर्धारित 500 रूपये शुल्क के रूप में चालान द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया के शीर्ष 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं विविध आतिशबाजी में जमा कर मूल प्रति प्रस्तुत करना होगी। शपथ पत्र की शर्तों एवं अन्य जानकारी के लिए अपर जिला दण्डाधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। आतिशबाजी दुकानों के लायसेंस के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की सूचना का प्रकाशन 18 अक्टूबर को तथा दुकानों का लाटरी द्वारा आवंटन 21 अक्टूबर को किया जाएगा। लायसेंस वितरण 22 अक्टूबर को हाेगा। इसके बाद निर्धारित स्थल पर आतिशबाजी की दुकानें 23 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक लगाई जा सकेंगीं।

बैठक आठ काेः दीपावली के त्याेहार पर लगने वाले आतिशबाजी मेले के सुचारू संचालन, लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया एवं कानून व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा के लिए 8 अक्टूबर को संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट के कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में जिले के सभी एसडीएम, नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम के अधिकारियों समेत थोक आतिशबाजी विक्रेता संघ व फुटकर आतिशबाजी विक्रेता संघ के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो थोक आतिशबाजी दुकानें पूर्ववत गिरवाई नाका पर संचालित हैं। साथ ही पूर्व की भांति आतिशबाजी की अस्थाई दुकानें ग्वालियर मेला परिसर में लगाई जा सकेंगीं। ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित एसडीएम स्थल निर्धारित करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version