शांति समिति की बैठक संपन्न, नगर की व्यवस्था बनाने वाले नगरपालिका के जिम्मेदार नहीं पहुंचे बैठक में | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शांति समिति की बैठक संपन्न, नगर की व्यवस्था बनाने वाले नगरपालिका के जिम्मेदार नहीं पहुंचे बैठक में | New India Times

शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना जुन्नारदेव में किया गया जिसमें आगामी त्यौहारों नवरात्रि, दशहरा, ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर धर्म प्रेमियों से विस्तार से चर्चा की गई जिसमें शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने और सभी कोविड-19 नियमों का पालन कर आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई। नगर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए गए। इस अवसर पर एसडीएम मधुवन्त राव धुर्वे, एसडीओपी शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, एसआई रमेश दुबे, प्रेमचंद राठी, जेई सुंदर सिंह आहके, नपा कर्मचारी गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित हुए लेकिन शांति समिति की बैठक में नगर पालिका सीएमओ, नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद नहीं हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version