गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

अपर कलेक्टर श्री ए.के चाॅदिल के सेवा निवृत्त होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वार भावभीनी विदाई देते हुए एवं उनके परवार के सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अधिकारियों ने उनके व्यकितत्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प हार एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान भी किया।
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने मोटल होटल में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त हुए अपर कलेक्टर श्री ए.के चाॅदिल के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि श्री चाॅदिल ने सेवा के अंतिम दिन तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण की भावना से कार्य किया। जो इस बात का प्रतीक है कि वह अपने कर्तव्यों के प्रति कितने सजग थे। उन्होंने कहा कि श्री चाॅदिल ने कोरोना संक्रमण को रोकने, लाॅक डाउन का पालन कराने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
सेवा निवृत्त अपर कलेक्टर श्री ए.के चाॅदिल ने उनके 39 वर्ष के सेवा काल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवाकाल के दौरान विपरीत परिस्थतियों में भी वह अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने हमेशा शासन की मंशा एवं अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग भी मिला। श्री चाॅदिल ने कहा कि जाने-अनजाने में अगर किसी को दुख पहुंचा हो तो उसके लिए वह क्षमा प्रार्थी है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर ने कहा कि सेवा निवृत्ति वाला दिन व्यक्ति को भाुवक करने वाले क्षण होता है। उन्होंने श्री चाॅदिल ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कोरोना काॅल में लाॅक डाउन का पालन कराने एवं चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में वह पीछे नहीं हटे। विशेष न्यायाधीश श्री मधूसूदन मिश्रा ने श्री चाॅदिल के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कांमना करते हुए कहा कि श्री चाॅदिल हमेशा ऊर्जा से भरे हुए मुस्कुराते हुए कार्य करते थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री चाॅदिल का कार्यकाल एक शानदार कार्यकला रहा है। उन्होंने अपने सेव काल में विशेष छाप छोड़ी है। उनके साथ कार्य करने का लाभ जिले के अधिकारियों को मिलेगा। कार्यक्रम को श्री अशोक सिंह चैहान, श्री सर्वेश तिवारी, श्री रशीद अली, श्री धनंजय मिश्रा, श्री राजेश श्रीवास्तव आदि ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज द्धिवेदी ने और अंत में श्री साहिल खांन आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री चाॅदिल के परिजन व अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
