साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

बहुजन विकास अघाड़ी मीरा-भाईंदर द्वारा वसई-विरार के लोकप्रिय विधायक हितेंद्र विष्णु ठाकुर के जन्मदिन पर भाईंदर (पश्चिम) धनवंतरी अस्पताल के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस मौके पर अन्याय विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए न रमेश गायकवाड़, निलेश मेहता, गजेंद्र भालचंद्र रकवी, चारुदत्त पावलकर, सुमित ठाकुर, समीर तेंदुलकर आदि। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व नगरसेवक नितिन गोपीनाथ ठाकुर, दिनेश कोकल, भालचंद्र कसबेकर, सुरेश मोरे, महिपत ठवसर, नितिन नाईक आदि ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। सैकड़ों नागरिकों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया।
