डॉ रामकेश सिंह परमार का चिकित्सा के क्षेत्र में P.H.D के लिए हुआ चयन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डॉ रामकेश सिंह परमार का चिकित्सा के क्षेत्र में P.H.D के लिए हुआ चयन | New India Times

राजस्थान स्वास्थ्य विश्व विद्यालय जयपुर के द्वारा P.H.D. (मेडिकल) के लिए आयोजित परीक्षा में चयन हुआ। यह डिग्री रिसर्च एवं अनुसंधान में चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे बड़ी डिग्री होती है। P.H.D मेडिकल के लिए पूरे राजस्थान में तीन चिकित्सों का चयन हुआ है जिनमें से डॉ रामकेश सिंह परमार भी एक हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विश्व विद्यालय (Ruhs) के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज (SMS) जयपुर में P.H.D के तहत डॉ रामकेश सिंह परमार डायबीटीज, थायराइड, हार्मोन्स, एवं एलर्जी- अस्थमा के क्षेत्र में तीन वर्ष तक रिसर्च एवं अनुसंधान का कार्य करेंगे।
यह खबर सुनते क्षेत्र में हर्ष की लहर है। सर्व समाज के विभिन्न लोगों ने सोशल, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से स्वागत कर शुभकामनायें दी हैं।

By nit

Exit mobile version