पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने के लिए पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने के लिए पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले में आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस लाइन के सेमिनार कक्ष में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए जिला पुलिस पूरी सजगता से कार्य करे। सभी थानाधिकारीगण अपने अपने इलाकों में संवेदनशील व क्रिटीकल मतदान केन्द्रों को चिन्हित करें जिससे पर्याप्त पुलिस बल की पहले से ही व्यवस्था रखी जावे व कानून व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति में तत्काल कार्यवाही हो ताकि मतदान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो सके. असामाजिक तत्वों के विरूद्ध समय पर पुख्ता कार्यवाही हो ताकि मतदान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो सके। पिछले पंचायत, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव से सम्बन्धित प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों, स्थाई वारंटियों, 299 सीआरपीसी एवं उद्घोषित फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले लाईसेंसों को शीघ्र जमा करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है. इसके साथ ही तीन दिवस में सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, रोड मैप तैयार करने, मतदान केंद्रों में पानी, बिजली की व्यवस्था देखने के भी निर्देश दिए. कमजोर वर्ग के लोगों को स्वतंत्र व निर्भीक होकर मतदान करने की पूरी व्यवस्था रखी जावे, कोई उन्हें मतदान से रोके नहीं। इसके साथ ही चुनाव में अवैध शराब की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जावे. गम्भीर प्रकृति के प्रकरणों के शेष चल रहे वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए. आदर्श आचार संहिता की पुख्ता पालना कराने के निर्देश देते हुए कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावे। उन्होंने विशेष रूप से कोविड 19 महामारी के परिपेक्ष्य में प्रभावी गाईड लाईन की पालना कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा, समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारीगण, अपराध सहायक हनुमान सहाय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version