मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उईके द्वारा जारी दिशा निर्देशन पर इन दिनों पुलिस की अवैध गतिविधियों पर नजर रखकर संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ धरपकड़ कार्यवाही प्रारंभ है। ग्रामीण क्षेत्रों मे अवैध कारोबार सट्टा पट्टी के चक्कर मे लोग गढ़ी कमाई लुटा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर 12 रुपये के हजार बनाने सट्टे की बुरी लत से कई परिवार रोजाना गृह क्लेश झेल रहे हैं। इसी कड़ी में आज एसडीओपी एस.के सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी जुन्नारदेव बृजेश मिश्रा और उनकी टीम में एस आई प्रेमचंद राठी, आरक्षक नितेश रघुवंशी, राकेश चौरासे के द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम हनोतिया से सट्टा पट्टी लिखते हुए उमेश पिता बाबू यदुवंशी (38) वर्षीय को सट्टा अंक लिखा पर्चा और डॉट पेन रकम ₹2562 के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
