नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

29 सितंबर की रात लगभग 9 बजे जामनेर तहसील के आपूर्ती विभाग ने पुलिस की मदद से 2 लाख रुपए तक की अवैध बायोडीजल खेप जब्त की है. अंजान शख्स द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे ने आपूर्ती विभाग के अधिकरियों के साथ समन्वय बनाकर शहर के घोडेपीर बाबा नगर की एक दुकान मे अवैध तरीके से रखे गए 2 हजार 740 लीटर बायोडीजल की खेप को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से जो माल पकड़ा गया वो नाकाफी है इससे कई गुना अधिक का अवैध बायोडीजल भंडारण मुख्य डीलर के पास हो सकता है.
