रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में हुआ फर्स्ट रिस्पाण्डर का प्रशिक्षण, एआरटीओ ने बताई सड़क सुरक्षा नियमों की बारीकियां, दिलाया संकल्प | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में हुआ फर्स्ट रिस्पाण्डर का प्रशिक्षण, एआरटीओ ने बताई सड़क सुरक्षा नियमों की बारीकियां, दिलाया संकल्प | New India Times

मुख्य सचिव, उप्र शासन द्वारा दिये निर्देशों के अनुपालन में 30 सितंबर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा। बुधवार को सप्ताह के छठे दिवस को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर 12ः00 बजे उप्र के समस्त 75 जनपदों को जोड़ते हुए बस, ट्रक, टैम्पो, आटो, ई-रिक्शा चालकों व कार्यालय में विभिन्न कार्यों हेतु आने वाली जनता-आवेदकों कोे सेव लाइफ फाउन्डेशन के सहयोग से रोड़ सेफ्टी अवेयरनेस हाल में फर्स्ट रिस्पाण्डर का प्रशिक्षण हुआ। इसके बाद उपर्युक्त विषयक पर एक प्रश्नकाल का भी आयोजित हुआ। जिससे सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी पूर्ण रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित चालकों को उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम का कोविड़ जैसे संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आयोजन हुआ। जिसमें एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे एवं यात्री कर अधिकारी श्रीराम कश्यप, टीएसआई निर्मल यादव एवं लगभग 150 वाहन चालकों, वाहन स्वामियों तथा अन्य आवेदनकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया। अन्त में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पेम्फलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित किये तथा सड़क सुरक्षा की संकल्प दिलाया।

बुलेट को मॉडिफाइड करने वालों पर कसेगा शिकंजा

प्रशासन, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दुकानदारों को सचेत किया कि वह इस प्रकार के तेज ध्वनि वाले एवं फायर की आवाज निकालने वाले साइलेंसर कदापि ना लगाएं। अगर कोई भी बुलेट मॉडिफाइड मिलती है तो संबंधित वाहन स्वामी के साथ-साथ उसे मॉडिफाइड करने वाले व्यक्ति पर भी कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version