ग्वालियर फोर्ट: लाइट एंड साउंड शो के लिए मिला बेस्ट इलेक्ट्रीशियन अवार्ड | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर फोर्ट: लाइट एंड साउंड शो के लिए मिला बेस्ट इलेक्ट्रीशियन अवार्ड | New India Times

विश्व पर्यटन दिवस पर लाइट एंड साउंड शो के लिए बेस्ट इलेक्ट्रीशियन का अवार्ड मिला है। यह उपलब्धि शशिकांत रावत को मिली है। इनके अलावा फोर्ट कैफे के वेटर इस्माइल खान को बेस्ट वेटर का अवार्ड मिला है। उल्लेखनीय है हर साल टूरिज्म की विभिन्ना कैटेगिरी में अच्छा कार्य करने वाले सदस्यों को भोपाल में एमपीटीबी की ओर से अवार्ड दिया जाता है। फोर्ट व्यू कैफे की अंजू त्यागी ने बताया कि पर्यटन दिवस पर फोर्ट व्यू कैफे में पहुंचने वाले पर्यटकों को 25 प्रतिशत डिस्काउंट दिया गया साथ ही दिन को खास बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में गतिविधियों का संचालन किया गया। आईआईटीटीएम और आईएचएम में प्रतियोगिताएं रखी गईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version