यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

देश की आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश की चारों दिशाओं से देश भक्ति की भावना को जनमानस तक पहुंचाने की भावना के साथ रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। सीआरपीएफ रैली के धौलपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। आरएसी लाइन धौलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विधायक धौलपुर शोभारानी कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के वीर जवानों के बीच मंच साझा कर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हम आज चैन की सांस ले रहे वह सैनिकों की मुस्तैदी से देश सेवा के कारण ही है। उन्होंने साइकिल रैली वाले सैनिकों का उत्साह बढ़ाया और सम्मान किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईजी पीसी श्रीवास्तव ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को देश भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के निराकरण हेतु 1 करोड़ 1 पेड़ लगाए है। सीआरपीएफ दुनियां में अर्धसैनिक बलों में अद्वितीय स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि रैली का शुभारंभ 22 अगस्त को कन्याकुमारी से हुआ जो राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधीजी के स्थल राजघाट पर अंत होगा।
देशभक्ति की भावना का जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु चारों दिशाओं से हो रैली का आयोजन रहा है।पर्यावरण बचाने की मुहिम और देशभक्ति की भावना का जन मानस में व्यापक प्रचार प्रसार में सीआरपीएफ का बहुत बड़ा योगदान है।अन्य अतिथि आरएसी कमांडेंट पुष्पेंद्र सोलंकी,केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य योगेश कुमार मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किये । देशभक्ति की थीम पर आधारित बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति दीं।अमृत महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिहिर सिंह पिता इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने नृत्य कॉम्पटीशन जीता जिससे खुश होकर विधायक शोभारानी कुशवाह ने गले लगाकर बधाई और शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर शहीद के परिवारीजनों का भी सम्मान किया गया।समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। साइकिल रैली आरएसी लाइन में रात्रि विश्राम करेगी। 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे सीआरपीएफ साइकिल रैली आरएसी से प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर एसआई ज्ञान प्रकाश, अजीत कुमार, एसआई जीतराम मीणा सहित अन्य अधिकारी व सीआरपीएफ एवं आरएसी के अधिकारी गण सहित रैली में शामिल जवान शामिल रहे।
