भाजपा नगर मंडल ने किया अपने पितृपुरुष को याद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया श्रद्धा सुमन अर्पित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा नगर मंडल ने किया अपने पितृपुरुष को याद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया श्रद्धा सुमन अर्पित | New India Times

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा नगर मंडल के सभी 53 बूथों पर उत्साह के साथ अपने प्रेरणास्रोत दीनदयाल जी की जयंती मनाई गई साथ ही नगर मंडल जुन्नारदेव द्वारा स्थानीय पं. दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल के प्रतिमा की विधिवत पूजन कर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक नत्थनशाह ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाये मार्ग पर सतत आगे बढ़ने की बात कही है. वहीं वरिष्ठ नेता विश्णु शर्मा ने कहा कि दीनदयाल जी ने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के दिखाये मार्गों पर चलते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति तक विकास की मुख्य धारा को पहुँचाने और उसका लाभ दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना बनाई और चलाई जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता परस चौरसिया, राजेश श्रीवास्तव, तरुण जैन, सी. पी. शर्मा, अरविंद परिहार, रमेश सलोडे, दीपेश जैन, शरद कुरोलिया, पूर्व अंत्योदय अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी, निखलेश उपाध्याय, पत्रकार संजय जैन, सोनू चौहान, बूटा चटर्जी, नितेश राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नारे, महामंत्री रंजीता डेहरिया, लता टाडेकर, अंकुर रघुवंशी, निखिल साहू, सहरीन खान, प्रतीक साकेत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथी रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री मेशलाल चंचल द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version