गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के फार्मासिस्टों ने वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया। इस वर्ष की थीम “फार्मेसी आपके स्वास्थ्य के लिए हमेशा विश्वसनीय” के साथ सभी फार्मासिस्टों ने कोविड-19 जागरूकता अभियान चलाया और जिला अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को कोरोना से बचाव एवं फार्मासिस्ट की महत्ता को बताते हुए कोविड-19 से सुरक्षा के लिए मास्क वितरित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, अम्बेडकरनगर ओम प्रकाश ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दो गज दूरी मास्क है जरूरी एवं जहाँ दवा वहां फार्मासिस्ट जैसे जागरूकता संदेश के साथ आम जनता से अपील की गई कि दवा हमेशा उस फार्मेसी (मेडिकल स्टोर) से खरीदें, जहाँ रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट मौजूद हो। जनमानस को जागरूक किया गया कि, हर फार्मेसी (मेडिकल स्टोर) पर फार्मासिस्ट का नाम व फ़ोटो सहित फार्मेसी का लाइसेंस डिस्प्ले करना अनिवार्य है और बिना फार्मासिस्ट संचालित होने वाले अवैध फार्मेसी (मेडिकल स्टोर) की सूचना फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर को देने के लिए प्रेरित किय गया। इस अवसर पर अयोध्या – मंडल अध्यक्ष चंदन मौर्य, जिला अध्यक्ष अंबेडकरनगर राजन सिंह, दीपक श्रीवास्तव, सुधांशु पटेल, अमरेंद्र प्रजापति, जमीर हैदर, डा राकेश कुमार, विश्वजीत पाण्डेय, शशिकांत वर्मा, मनोज वर्मा, रामानुज पटेल, अरविंद यादव रवि जयसवाल आदि दर्जनों की संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
