प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर: डीएम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर: डीएम | New India Times

रीट परीक्षा के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं के बन्दोबस्त को लेकर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल ने जिले के शिक्षा अधिकारियों के साथ रीट परीक्षा की व्यवस्था के संबंध में बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया। बैठक में जिला कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त प्रश्न पत्रों को निर्धारित स्थान पर सुरक्षित इंतजामों के बारे में जानकारी ली और निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिला कलक्टर ने सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुँचाने एवं सुरक्षा व्यवस्था शुनिश्चित करने के निर्देश दिए।परीक्षा केंद्र पर कैमरा या किसी भी प्रकार का एंड्रॉयड फोन किसी भी सूरत में अनुमत नहीं होगा। अगर मिला तो नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सजगता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुयेबखा कि केंद्राधीक्षकों से पुख्ता प्रबंध व्यवस्था के बारे में लिखित में लें । उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ताकि प्रश्नपत्र,परीक्षार्थियों,वीक्षक व केंद्राधीक्षक,पर्यवेक्षक एवं अन्य पर रहेगी पैनी नजर रखी जा सकेगा। उन्होंने सीएमएचओ को मास्क,सेनेटाइजर की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए ।उन्होंने निर्देश दिए है कि परीक्षा केंद्र के बाहर पहने गए मास्क को उतारने के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर आवंटित सीट पर मास्क उपलब्ध रहेगा जिसे जांच व पेपर वितरण के 15 मिनट बाद पहना जा सकेगा।उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर वीडियो ग्राफी,सीसीटीवी कैमरे, वीक्षक, केंन्द्राधीक्षकों सहित अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेपर सुरक्षित समय पर पहुंच सके इसके संबंध में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा, डीईओ माध्यमिक अरविंद शर्मा, डाइट प्रधानाचार्य महेश मंगल, एडीईओ बीरी सिंह,रमेश चंद भानु,संस्थापन अधिकारी अशोक उपाध्याय,पीओ राजेन्द्र शर्मा,शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version