एसपी द्वारा परेड व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

एसपी द्वारा परेड व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात परेड को दौड़ लगवाई गई तथा टोलीवार पुलिस ड्रिल कराया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर बारिश के मौसम के दृष्टिगत परिसर की साफ सफाई रखने व कीटनाशक के छिड़काव के निर्देश दिए।

एसपी द्वारा परेड व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश | New India Times

जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, क्वार्टर गार्ड तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ सफाई करने का आदेश दिया गया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों के रख-रखाव हेतु परिवहन शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में होने वाली आगामी वार्षिक खेलकूद आर्चरी (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता हेतु की जा रही तैयारी का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version