रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रतलाम जावरा फाटक रोड पर जनाब मुबारिक आर आर खान के कार्यालय पर अल्पसंख्यक विकास कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष तबस्सुम खान, शहर उपाध्यक्ष रजिया मंसूरी तथा ग्रामीण जिला अध्यक्ष शानू शाह का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस मौके पर महिला कांग्रेस नेत्रिया एवं समाजसेवी मुबारिक खान सहाब के हाथों से इस्तकबाल स्वागत किया गया तथा नियुक्ति पत्र दिये गए.
इस मौके पर रतलाम शहर के समाजसेवी मंसूर अली पटौदी वहीद भाई शेरानी कार्यक्रम का सफल संचालन अफजल भाई नेताजी ने किया.
इस अवसर पर जमीयत के अध्यक्ष शाहिद खान एडवोकेट वरिष्ठ पार्षद वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, मिरासी मीर, समाज के अध्यक्ष गुलाम हुसैन, जफर खान आदि समाज जन उपस्थित थे.
