पुलिस कारवाई से परेशान सट्टा किंग ने किया पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला, फरार सट्टा किंग कार समेत जंगल से गिरफ्तार | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​पुलिस कारवाई से परेशान सट्टा किंग ने किया पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला, फरार सट्टा किंग कार समेत जंगल से गिरफ्तार | New India Timesसिवनी जिला के छपारा इलाके में एक पुलिस आरक्षक पर पुलिस थाने के बाहर छपारा सट्टा किंग ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर जंगल की ओर फरार हो जिसे पुलिस ने जंगल से गाड़ी समेत पकडने में कामयाबी हासिल की है।​पुलिस कारवाई से परेशान सट्टा किंग ने किया पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला, फरार सट्टा किंग कार समेत जंगल से गिरफ्तार | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ बीती रात 11:00 बजे के समय आरक्षक रामनरेश छपारा थाना के ऊपर बने भवन के ऊपर आराम कर रहा था कि तभी नीचे से किसी ने आवाज दी कि रामनरेश के रिश्तेदार आए हुए हैं जो थाने के गेट के बाहर खड़े इंतजार कर रहे हैं उसे पहुंचा दीजिए। रामनरेश जैसे ही अपने रिश्तेदार से मिलने थाने के मेन गेट के सामने पहुंचा तो वहां उसके रिश्तेदार नहीं बल्कि सट्टा किंग नीरज ठाकुर वहां खड़ा था, जिसने गाली गलोज करते हुए आरक्षक रामनरेश के ऊपर चाकू से वार कर दिया और कार में बैठ कर फरार हो गया। पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश कर उसे जंगल से दबोच लिया। माना जा रहा है कि लगातार सटोरियों पर दी जा रही दबिश में आरक्षक रामनरेश की अहम भूमिका रही है, इसी बात से नाराज सट्टा किंग ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी सट्टा किंग के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version