मध्य प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आगर विधायक विपिन वानखेड़े को उत्कृष्ट कार्य के लिये राहुल गांधी ने किया सम्मानित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आगर विधायक विपिन वानखेड़े को उत्कृष्ट कार्य के लिये राहुल गांधी ने किया सम्मानित | New India Times

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहुंचकर एनएसयूआई के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों को संबोधित किया.

एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ बताया कि एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। जिस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक की अगवानी एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने की। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश एनएसयूआई के उत्कृष्ट कार्य के लिये मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं आगर विधायक विपिन वानखेडे को सम्मानित किया। आगे उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का विषय है और प्रदेश के एक एक कार्यकर्ता के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि निरंतर मप्र NSUI को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रियता के चलते सम्मनित किया जा रहा है।

विपिन वानखेडे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मुझे नहीं बल्कि मध्यप्रदेश एनएसयूआई के सभी जुझारू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिला है, हम हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिये तत्पर रह कर कार्य करेंगे और पूरी ताकत के साथ कांग्रेस का परचम पूरे देश में लहराएंगे।
विपिन ने मप्र में होने वाले आगामी उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति से राहुल गांधी जी को अवगत कराया और इन चुनाव में NSUI और युवा कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में उतारने पर जोर दिया जिस पर राहुल जी ने उन्हें जिताऊ युवा प्रत्याशियों का चयन करने का निर्देश दिया जिन्हें मजबूती के साथ भाजपा के मुकाबले लड़ाया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version