बहराइच जिला के फखरपुर थाना क्षेत्र में आज फिर मिला दो अज्ञात शव, लगभग 35 वर्षीय महिला की सर कटी लाश व 1 वर्षीय मासूम का शव बरामद | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिला के फखरपुर थाना क्षेत्र में आज फिर मिला दो अज्ञात शव, लगभग 35 वर्षीय महिला की सर कटी लाश व 1 वर्षीय मासूम का शव बरामद | New India Times

फखरपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर ग्राम पंचायत में लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग से 100 मीटर दूरी पर चकमार्ग के किनारे रविवार की अपराह्न धान व गन्ने के खेत से एक महिला एवं एक पांच वर्षीय बालक के शव बरामद हुए। महिला का सिर धड़ से गायब है। दोनों की गला काटकर हत्या कर शव फेंका गया है।

बहराइच जिला के फखरपुर थाना क्षेत्र में आज फिर मिला दो अज्ञात शव, लगभग 35 वर्षीय महिला की सर कटी लाश व 1 वर्षीय मासूम का शव बरामद | New India Times

खेत देखने गए यादवपुरी गांव निवासी एक किसान ने गन्ने व धान के खेत में महिला व बच्चे का शव देखा। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर को दी। महिला व बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। सीओ कैसरगंज कमलेश कुमार व एसओ फखरपुर राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद महिला का सिर धड़ से 50 मीटर की दूरी पर मिला। 48 घण्टे में लगातार दूसरी बार डबल मर्डर से थर्राया बहराइच जिला।

By nit

One thought on “बहराइच जिला के फखरपुर थाना क्षेत्र में आज फिर मिला दो अज्ञात शव, लगभग 35 वर्षीय महिला की सर कटी लाश व 1 वर्षीय मासूम का शव बरामद”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version