सूरत में आयकर विभाग की छापेमारी,  पूर्व चाय-भजियावाला के पास से साढ़े दस करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद | New India Times

सूरत (गुजरात),  NIT; ​सूरत में आयकर विभाग की छापेमारी,  पूर्व चाय-भजियावाला के पास से साढ़े दस करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद | New India Timesमीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुजरात के सूरत शहर में छापेमारी कर एक व्यक्ति से साढ़े दस करोड़ रुपए की  संपत्ति बरामद की है।

सूरत के जिस व्यक्ति के यहां छापा मारा गया है वो फ़ाइनेंसर हैं जो पहले चाय-भजियावाला की दुकान चलाता था।

मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने 1.45 करोड़ रुपए कैश, जिसमें 1.05 करोड़ के नए नोट थे, 1.49 करोड़ रुपए कीमत का सोना, 4.92 करोड़ रुपए के सोने के जेवर, 1.39 करोड़ रुपए क़ीमत के अन्य आभूषण और 1.28 करोड़ रुपए की क़ीमत की चांदी की सिल्लियां बरामद की गई है। आयकर विभाग ने संबंधित व्यक्ति की पहचान जाहिर नहीं की है।​सूरत में आयकर विभाग की छापेमारी,  पूर्व चाय-भजियावाला के पास से साढ़े दस करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद | New India Timesपूरे देश में बड़े पैमाने पर नए नोटों की जप्ती से यह सवाल उठ रहा है कि जब बैंकों से सीमित पैसा निकल सकता है तो बड़ी मात्रा में ये नए नोट कहां से आ रहे हैं?

अधिकारियों के अनुसार पकडे गये व्यक्ति के अभी तक 13 बैंक लॉकर ही खोले गए हैं और चार लाॅकर अभी खोला जाना बाकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version