अतिरिक्त अपर जिला न्यायाधीश एवं प्रभारी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय देवरी राकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अतिरिक्त अपर जिला न्यायाधीश एवं प्रभारी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय देवरी राकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन | New India Times

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष डी एन मिश्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज 11 सितंबर 2021 को अतिरिक्त अपर जिला न्यायाधीश एवं प्रभारी अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय देवरी राकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
लोक अदालत का शुभारंभ राकेश कुमार ठाकुर प्रभारी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। लोक अदालत के शुभारंभ में उन्होंने कहा कि लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण से किसी भी पक्षकार की ना तो हार होती है ना ही जीत इसके माध्यम से प्रकरणों का बहुत ही सरल विधि से निराकरण किया जाता है।
उक्त लोक अदालत में न्यायालयों द्वारा 277 प्रकरणों को रखा गया था जिसमें से 41 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। उक्त प्रकरणों में कुल 4630000 राशि का समझौता किया गया।
लोक अदालत में बैंक प्रीलिटिगेशन के कुल 785 रखे गए थी जिसमें से 52 केसों का निराकरण किया गया जिसमें समझौता राशि 1920200 में किया गया।
लोक अदालत के शुभारंभ कार्यक्रम में राकेश कुमार ठाकुर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति देवरी, रविंद्र कुमार धुर्वे व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1, सुश्री अरुंधति काकोडिया व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 देवरी, सचिव उमेश पालिया अधिवक्ता संघ देवरी के साथ अधिवक्ता गण। प्रदीप जोशी बैंक पैनल अधिवक्ता, तहसील विधिक सेवा समिति देवरी के पैरालीगल वालंटियर प्रशांत विश्वकर्मा श्रीमती मालती लोधी कुलदीप चौबे एवं लिपिक गोविंद सिंह ठाकुर के अतिरिक्त न्यायालय के समस्त कर्मचारी गण उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version