देवरी तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित  | New India Times

संजय गुप्ता, सागर ( मप्र ), NIT; ​
देवरी तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित  | New India Timesदेवरी तहसीलदार विनय रिछारिया के सेवानिवृत्त होने पर गोपालपुरा के पास स्थित एक होटल में विदाई कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेता, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा तहसीलदार विनय रिछारिया के कार्यकाल की प्रशंसा कीईगई। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि तहसीलदार विनय रिछारिया जी के कार्यकाल में कमजोर एवं गरीब वर्ग के लोगों को न्याय मिला है। वर्षों से पडे किसानों के मामले को तहसीलदार विनय रिछारिया द्वारा जल्दी से जल्दी निराकरण किया गया। इसी प्रकार अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक भानु राणा ,जनपद उपाध्यक्ष महेश पटेल, अनिल ढिमोले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बी के आर्य , मैनेजर राजेश सिन्दूके ,पटवारी , पत्रकार आदि मौजूद रहे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version