थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, क्रिकेट मैच पर आनलाइन लाखों का सट्टा लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से मिला लगभग 20 लाख रुपए की लेन-देन का हिसाब | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, उज्जैन (मप्र), NIT:

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, क्रिकेट मैच पर आनलाइन लाखों का सट्टा लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से मिला लगभग 20 लाख रुपए की लेन-देन का हिसाब | New India Times

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पल्लवी शुक्ला के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली श्री अमित सोलंकी द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाने तथा सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में-
उज्जैन शहर में क्रिकेट मैच पर आन लाईन क्रिकेट का लाखो रुपये का सट्टा लगाने वाली गैंग का पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

घटना का विवरण
दिनांक 08.09.2021 को थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली अंतर्गत होटल आबिका में ठहरे कुछ लोग आन लाईन साफ्टवेयर के माध्यम से टी-20 क्रिकेट का लाखो का आन लाईन सट्टा लिखा जा रहा है, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली एवं महाकाल संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें होटल के कमरे में दबिश देने पर 02 व्यक्ति जो कि लेपटाप, मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के माध्यम से कैरेबियन प्रिमियम लीग (सी.पी.एल.) के जमैका और सेंटकिट्स टीमों के टी-20 क्रिकेट मैच पर आनलाईन क्रिकेट का सट्टा लिखते हुए मिले।

पुलिस द्वारा मौके पर आरोपियों के कब्जे से उक्त अवेध क्रिकेट के सट्टे में प्रयुक्त 02 लैपटॉप, 07 मोबाइल फोन, नगदी 4730 /- रुपये तथा लैपटाप के साफ्टवेयर में दर्ज करीब 20 लाख रुपये का सट्टे के लेनदेन का हिसाब, जप्त कर उक्त दोनों आरोपियो को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा थाना कोतवाली पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 339 / 21 धारा घुत अधिनियम व धारा 109 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त आरोपियों द्वारा काफी लम्बे समय से आन लाईन क्रिकेट के सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा था ।

उक्त आरोपियो द्वारा कई फर्जी नामों से भी सीम खरीद कर कार्य किया जा रहा था ।
जिससे इनके विरुद्ध धारा 419,420 भादवि का ईजाफा कर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। जिससे इस अवैध कारोबार में लिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जा सके । प्रकरण में शामिल 03 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की विशेष टीमो द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

जप्त सामग्री:

02 लैपटाप, 07 मोबाइल फोन, नगदी 4730 /- रुपये तथा लैपटाप के साफ्टवेयर में दर्ज करीब 20 लाख रुपये का सट्टे के लेनदेन का हिसाब ।

सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी कोतवाली अमित सोलकी, थाना प्रभारी महाकाल मुनेन्द्र गौतम, उनि सुरेश कलेश , सउनि संतोष राव, प्रधान आरक्षक सुरेश शिन्दे,आरक्षक यादवेन्द्र यादव, आरक्षक बलराम गुर्जर,चालक आरक्षक रामबाबू पटेल, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी व उपस्थित समस्त पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version