लूट कर भाग रहे लुटेरों को किशनी थानाध्यक्ष ने दबोचा, तमंचा व चाकू बरामद | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​लूट कर भाग रहे लुटेरों को किशनी थानाध्यक्ष ने दबोचा, तमंचा व चाकू बरामद | New India Timesशादी में शामिल होने जा रहे दम्पत्ति से झुमकी लूटकर भाग रहे लुटेरों को थानाध्यक्ष ने पीछा कर धर दबोचा। लुटेरों केपास से तमंचा व चाकू भी बरामद हुआ है। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार को संतोष बहेलिया पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी शादीपुर थाना चौबिया जिला इटावा अपनी पत्नी मीना देवी के साथ मामा की बेटी की शादी में शामिल होने तालग्राम जिला कन्नौज जा रहे थे। किशनी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर नगला मदारी के पास पीछे से आये बाइक सवार दो युवकों ने दम्पत्ति को तमंचे के बल पर बाइक आगे लगाकर रोक लिया। बाइक रोकते ही उन्होंने तमंचे व चाकू के बल पर उनसे लूटपाट शुरू कर दी जिस पर संतोष ने ग्रामीणों को आवाज दी।लुटेरे मीना देवी के कान से सोने की झुमकी खींचकर भाग गए जिससे मीना देवी का कान फट गया।​लूट कर भाग रहे लुटेरों को किशनी थानाध्यक्ष ने दबोचा, तमंचा व चाकू बरामद | New India Timesसंतोष ने तत्काल कण्ट्रोल रूम को सूचना दी जिस पर सकरावा व किशनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशनी शशिकांत सिंह ने लुटेरों का पीछा कर दोनों लुटेरों को बरुआ नदी के पास बाइक सहित दबोच लिया। पीड़ित दम्पत्ति ने दोनों लुटरों की पहचान कर ली।दोनों लुटेरे की सुग्रीव शाक्य पुत्र तुलाराम शाक्य व उदयवीर बाथम पुत्र बाबूराम निवासीगण उमरैन थाना ऐरवा कटरा जिला औरेया के पास से तमंचा व चाकू बरामद हुआ है व झुमकी का टुकड़ा बरामद हुआ है। वहीँ आरोपी उदयवीर का कहना है कि शनिवार को उसके भाई की शादी है जिसका न्यौता देने वह किशनी थाना क्षेत्र के कैथपुर में जा रहा था। वह लोग निर्दोष हैं। कैथपुर जाते समय रास्ते में पुलिस ने उनको पकड़ लिया और थाने ले आये। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version