पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग वि. ख. तिरला के आजीविका भवन में आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल एम बेलवाल एवं राज्य परियोजना प्रबंधक श्रीमती गरिमा साई सुंदरम द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से उत्पादित सुरजना पाउडर उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया गया. शुभारंभ के दौरान स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा श्री बेलवाल एवं श्रीमती गरिमा साई सुंदरम का पुष्पहार से स्वागत किया गया. इसके पश्चात सुरजना पाउडर निर्माण इकाई का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं भगवान श्री रणथंभौर गणेशजी तिरला के चित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया. इसके पश्चात सुरजना पाउडर उत्पादन इकाई का अवलोकन कर संकुल स्तरीय संगठन की दीदियों से जानकारी प्राप्त की गई. भ्रमण के दौरान ग्राम तिरला स्थित जयगुरुदेव आजीविका स्वयं सहायता समूह तिरला के सिलाई सेंटर एवं वाश प्रोडक्ट उत्पादन इकाई का अवलोकन कर समूह की अध्यक्ष शुषमा दीदी से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों द्वारा गतिविधियों मैं सम्मिलित समूह की दीदियों के उत्साह को देखते हुए प्रसन्नता जाहिर की गई तथा साथ ही सुरजना पाउडर के उत्पादन को बड़े स्तर पर फैलाते हुए कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं समूह से जुड़कर गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक दीदि को दस हजार रुपये प्रति माह आय अर्जित हो सके इस हेतु आजीविका गतिविधि करने की सलाह दी गई, जिससे आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न साकार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अपर्णा सोनकिया पांडेय, जिला प्रबंधक श्री प्रमोद दुसाने, श्री प्रवीण सोलंकी, श्री अमित आर्य, युवा सलाहकार सुश्री अनन्या, श्री अरवाज मलिक संकुल स्तरीय संगठन की अध्यक्ष श्रीमती संतोष दीदी, सचिव श्रीमती संगीता दीदी, गंगा दीदी, वीना दीदी कोमल दीदी, निर्मला दीदी तथा समूह दीदीयां एवं विकासखंड तिरला के प्रबंधक राकेश सिंह तोमर, श्रीमती स्वाति जैन, श्रीमती रजत शर्मा, रघुनाथ सिंह परमार, नंदन नारमदेव आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी राकेश सिंह तोमर विकास खंड प्रबंधक
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड तिरला जिला धार मध्य प्रदेश द्वारा दी गई है।

बहुत ही अच्छा