ग्वालियर में राजा-महाराजा की थीम पर बन रही तमिल मूवी पुन्नियिन सेलेवन की किले पर होनी है शूटिंग | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में राजा-महाराजा की थीम पर बन रही तमिल मूवी पुन्नियिन सेलेवन की किले पर होनी है शूटिंग | New India Times

ग्वालियर की सड़कों पर घोड़ों की फौज निकलते देख ग्वालियर के लोग चौंक पड़े। एक बार को लगा जैसे फिर से राजा-महाराजा के युग में पहुंच गए हों। फिर लगा कि पुलिस या BSF का कोई दल प्रैक्टिस पर निकला होगा, लेकिन कुछ देर बाद पता लगा कि यह कोई पुलिस के घोड़े नहीं, बल्कि फिल्म शूटिंग के लिए साउथ इंडिया से ग्वालियर के लिए आए हैं। ये घोड़े दक्षिण भारत से 5 मिनी ट्रक से लाए गए थे।

मद्रास टॉकीज प्रोडेक्शन की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ की शूटिंग ग्वालियर किले पर होनी है। इसके डायरेक्टर मणिरत्नम हैं। यह शूटिंग 22 अगस्त से होनी है। इसमें मुख्य किरदार एश्वर्या राय बच्चन, चिय्याम विक्रम, विजय सेतुपति निभा रहे हैं। एश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को ही दतिया पहुंची थीं, यहां से ओरछा निकल गई थीं। ग्वालियर की सड़कों पर शुक्रवार को 18 खूबसूरत घोड़ों की फौज को निकलता देख शहर के लोग चौंक गए। घोड़ों के ऊपर बैठे घुड़सवारों को देखकर इतना तो समझ आ गया कि ये सेना या BSF की पलटन नहीं है। लोगों के साथ पुलिस के लिए भी बड़ी संख्या में घोड़े आश्चर्य का विषय थे।

ग्वालियर में राजा-महाराजा की थीम पर बन रही तमिल मूवी पुन्नियिन सेलेवन की किले पर होनी है शूटिंग | New India Times

गुरुवार रात को विक्की फैक्ट्री पर भी पुलिस ने रोके थे बताया जा रहा है कि जब पांच मिनी ट्रक में यह 18 घोड़े भरकर लाए जा रहे थे तो ग्वालियर में विक्की फैक्ट्री से प्रवेश करते समय झांसी रोड थाना पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। संदेह होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन जब पता चला कि फिल्म की शूटिंग के लिए घोड़े आये हैं और लीगल डॉक्यूमेंट देखे तो उन्हें शहर में आने दिया गया। फिल्म यूनिट के लोग गाड़ियों को लेकर शहर के फूलबाग मैदान में आ गए। शुक्रवार सुबह जब घोड़ों को मिनी ट्रक से बाहर निकाला गया तो वे सबके लिए कौतूहल का विषय बन गए। घुड़सवार घोड़ों को लेकर शहर की सड़कों पर निकल गए। पुलिस ने बताया कि शूटिंग के लिए हैं यह घोड़े.

इस पूरे मामले पर CSP नागेंद्र सिंह ने बताया कि तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट के साथ घोड़े आए हैं। उनके पास लीगल डॉक्यूमेंट हैं चूंकि शुक्रवार मुहर्रम के कारण शहर में बहुत भीड़ थी। घोड़े देखकर लोग आश्चर्य कर रहे थे। जगह जगह चेकिंग पॉइंट लगे थे. पुलिस ने इस बात का ध्यान रखा कि किसी को परेशानी ना हो इसलिए फिल्म यूनिट से पूछताछ भी की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version