त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अहिरवार समाज युवा जागृति संगठन के तत्वाधान में ग्राम बरकोटी में संत रविदास जी के मंदिर उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में देवरी विधानसभा के लोकप्रिय कर्मठ ईमानदार और जुझारू पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक हर्ष यादव शामिल हुए. आपको बता दें कि समस्त मध्यप्रदेश में अहिरवार समाज द्वारा संत रविदास एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी के कार्यक्रम संपन्न किए जा रहे हैं एवं मूर्ति स्थापना से लेकर समाज सुधार कार्य किए जाते हैं. इसी को देखते हुए देवरी विधानसभा के ग्राम बरकोटी में अहिरवार समाज द्वारा संत रविदास उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें स्थानीय विधायक हर्ष यादव ने लोगों के बीच अपनी बात रखी जिसमें कहा कि मैं आप सब का बनाया गया प्रतिनिधि हूं, आप सब जिस प्रकार से मेरे साथ हमेशा खड़े रहते हैं उसी प्रकार मैं भी आप सब के साथ हमेशा साथ खडा हूं, मैं हमेशा आप सबका हमेशा सहयोग करने लिये आगे हूं, आप सब मेरे क्षेत्रीय परिवार जन हैं मैं अपने परिवार के साथ आखिरी दम तक साथ हूं. संबोधित करने के बाद ग्राम बरकोटी के लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए अहिरवार समाज को ढाई लाख रुपए की संत रविदास मंदिर के नाम पर विधायक निधि से राशि की स्वीकृति प्रदान की एवं सामुदायिक भवन भी बनाने की बात कही तथा वहां उपस्थित महिलाओं को भजन सामग्री वितरित की गई. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के देवरी विधानसभा में हर्ष यादव द्वारा अहिरवार समाज में छोटे से लेकर बड़े कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किए जा रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए विधायक हर्ष यादव ने बताया कि आज बरकोटी में अहिरवार समाज के लोगों द्वारा आमंत्रण किया गया था जिसमें मैंने अपनी उपस्थिति अपनी पूरी टीम के साथ दी.
इस कार्यक्रम में रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट धनसींग अहिरवार, जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल ठेकेदार, रहली विधानसभा के प्रभारी विनोद दास अहिरवार, विधानसभा अध्यक्ष पत्रकार रोहित अहिरवार, पत्रकार त्रिवेन्द्र जाट, हर्ष यादव के प्रतिनिधि अनवर कुरेशी, राजा बाबू राजपूत, पवन लोधी, भरत यादव एवं सुरखी से राकेश अहिरवार पिता बाबूलाल अहिरवार, बरकोटी से निर्मल अहिरवार, रेवेन्द राजेश अहिरवार के साथ समस्त अहिरवार समाज के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.
