बेरोज़गारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवकों पर भोपाल पुलिस ने जम कर बरसाईं लाठियां, कई युवा हुए घायल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बेरोज़गारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवकों पर भोपाल पुलिस ने जम कर बरसाईं लाठियां, कई युवा हुए घायल | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेरोज़गारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने जम कर लाठियां बरसाईं जिससे कई युवा घायल हो गऐ हैं। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकीन पुलिस ने जान भूझ कर लाठी चार्ज किया है।

बेरोज़गारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवकों पर भोपाल पुलिस ने जम कर बरसाईं लाठियां, कई युवा हुए घायल | New India Times

आप को बता दें कि बेरोजगार संघ ने प्रदेशभर के युवाओं को भोपाल में एकजुट होने का आह्वान किया था जिसके चलते आज सुबह से ही कई युवा रोशनपुरा चौराहे पर जुटने लगे, लेकिन पुलिस ने यहां पर चारों ओर से बैरिकेडिंग कर रखी थी, इसलिए संगठन ने लोकेशन बदल दी। इसके बाद वह नीलम पार्क में पहुंचने लगे, लेकिन आगे जाने से उन्हें रोक दिया गया। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश में पिछले कई सालों से कोई भी सरकारी भर्तियां नहीं निकाली गई हैं, जिसके कारण योग्य उम्मीदवार ओवरएज होकर परीक्षा से बाहर हो रहे हैं।
ऐसे में सरकार को सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती करनी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version