मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कोरोना वालेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कोरोना वालेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद तिरला ब्लॉक द्वारा कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वालेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम तिरला थाना परिसर में आयोजित किया गया।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कोरोना वालेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

कोरोना काल की विषम परिस्थिति में अपनी व अपने परिवार की परवाह किए बिना जिन लोगों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं एवं विषम परिस्थितियों में भी निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहे और लोगों की मदद की उन लोगों को उनके अच्छे कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर धार नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र धुर्वे, थाना प्रभारी तिरला रंजीत सिंह बघेल, जन अभियान परिषद तिरला ब्लॉक समन्वयक श्रीमती रंजनी यादव, हमारा प्रयास सेवा समिति अध्यक्ष संजय शर्मा, खरसोडा विकास सेवा समिति अध्यक्ष विकास शर्मा, योगेश मालवीय आदि उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कोरोना वालेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने कोरोना वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हमारा देश कोरोना वायरस महामारी से मुक्त नहीं हुआ है। हमें संभावित तीसरी लहर को रोकने है, जिसके लिए आज भी सावधानियां रखना होगा। जन अभियान परिषद के कोरोना वॉलंटियर्स ने दूसरी लहरे में एक योद्धा के रूप मे काम किया जिसके लिए उन सभी पर गर्व है।
तिरला ब्लॉक के अरविंद घाटिया, दिलीप दास वैष्णव, कालुराम डाॅ. रविन्द्र तम्बोलिया, धनंजय जाधव , सीताराम सहित अनेक कोरोना वालेंटियर्स को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे थाना परिसर में एक फलदार पौधा लगाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version