देवरी जनपद पंचायत सीईओ के कार्य पर जिला पंचायत सीईओ ने की नाराजगी जाहिर, समीक्षा बैठक में दिये सचिवों को सख्त निर्देश | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी जनपद पंचायत सीईओ के कार्य पर जिला पंचायत सीईओ ने की नाराजगी जाहिर, समीक्षा बैठक में दिये सचिवों को सख्त निर्देश | New India Times

विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित की जा रही समीक्षा बैठकों के क्रम में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने जनपद पंचायत देवरी में सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री, सहायक यंत्री सहित योजना प्रभारी अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने पंचायतों की समीक्षा में पंचायतों में हो रहे कार्यों में लापरवाही देख देवरी सीईओ देवेन्द्र जैन के कार्य पर नाराजगी जाहिर की व सचिव, सह सचिवों को सख्त निर्देश दिये कि यदि एक सप्ताह में कार्यों में सुधार नहीं आया और अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण गुणवत्ता के साथ नहीं किये तो सेवायें समाप्त की जायेंगी. वही कुछ पंचायतों के सचिवों का वेतन रोकने की बात कही साथ ही कहा कि सभी नये आवासों के पात्र हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन 3 दिवस में करें तथा अपूर्ण आवासों को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये. मनरेगा योजना में कैच दा रेन के अंतर्गत रिचार्ज पिट शासकीय भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सभी ग्राम पंचायत में खेत तालाब स्वीकृत करने के आदेश सभी सचिव रोजगार सहायक उपयंत्री तथा सहायक यंत्री को दिये. शौचालय निर्माण में व्यक्तिगत शौचालय, कचरा घर तथा सेरिगेशन शेड निर्माण के तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये व मुख्य रूप से बैठक में मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ प्लस एवं जल संरक्षण कार्यों, सीएम हेल्प लाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई. वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से करते हुये पूर्ण करावे तथा समय सीमा में वृक्षारोपण कराने के निर्देश सभी सचिवों को दिये. प्रतिदिवस 10-10 आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश जिला सीईओ द्वारा रोजगार सहायकों को दिये गये. बैठक में देवरी जनपद पंचायत सीईओ देवेन्द्र जैन सहित समस्त योजनाओं के अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version