अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के छोला थाना अंतर्गत करोंद गल्लामंडी ब्रिज के समीप दो युवकों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ आज शाम छोला थाना की पुलिस को सूचना मिली कि करोंद गल्लामंडी ब्रिज के समीप दो युवकों की लाश पड़ी हुई है ।तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जब लोगों से पूछ ताछ की तो दोनों युवकों की पहचान अफसर उर्फ बिट्टू 20 वर्ष सईद खान अन्नू नगर, तालिब उर्फ तन्नू 18 वर्ष पुत्र इस्हाक़ खान गली नम्बर 25 न्यू आरिफ नगर के रूप में हुई।
वहीं तालिब उर्फ तन्नू के पिता इस्हाक़ खान ने NIT सवांददाता को बताया कि पिछले शुक्रवार को पानी के टंकी के पास स्थित केरम बोर्ड में मेरे बच्चे की वहीं के रहवासी शाहरूख ,सलमान और उसके दोस्तों से लड़ाई झगडा हो गया था लेकिन हम लोगों ने समझा बुझा कर मामला ख़त्म करवा दिया था, उसी दिन से हमारा लड़का घर से गायब था। इस्हाक़ खान ने आरोप लगाया है कि उन्हीं लोगों ने हमारे लड़के को मारा होगा। NIT सांवाददाता ने उनसे पूछा की जब आप का लड़का एक हफ्ते से गायब था तो आप ने थाने में रिपोर्ट वगैरह लिखवाई थी? तो उन्हों ने कहा कि मेरा लड़का वेटर का काम करता था और वह अक्सर इधर उधर जाता रहता था। हम यही समझ रहे थे कि वह कहीँ गया होगा, इस लिये हम ने खोज बीन नहीं की थी। जब इस सम्बंध में छोला थाना प्रभारी सुदेश तिवारी से बात की गयी तो उन्हों ने बताया की लाश को पीएम के लिये हमीदिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि हत्या हुई है या नहीं।
