मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, एसडीएम श्री भाना ने कहा शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही मनाएं त्यौहार | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, एसडीएम श्री भाना ने कहा शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही मनाएं त्यौहार | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में आगामी त्यौहार मोहर्रम, जन्माष्टमी को लेकर पुलिस थाना परिसर मेघनगर में शांति समिति बैठक आयोजित की गई. बैठक में मेघनगर एसडीएम अनिल भाना, एसडीओपी पुलिस मनोहर सिंह गवली, तहसीलदार हर्षल बहरानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास डावर, थाना प्रभारी कैलाश चौहान, नगर परिषद के अधिकारी विकास डावर, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, निलेश भानपुरिया, रहीम शेरानी, मनीष गिरधाणी, दशरथ सिंह कठ्ठा, मनिष नाहाटा, जिया उल हक कादरी, भूपेंद्र बरमंडलीय, जाकिर हुसैन शेख, निमीष नाहाटा, अमीत भण्डारी, इमरान शेख, आदी पत्रकार सहीत नगर के समाजसेवी भरत मिस्त्री, मनिष डामोर, आदी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में एसडीएम श्री अनिल भाना ने कहा के पिछले साल की तरह ही सभी त्योहार शांति भाईचारे के साथ मनाए जाएं, शासन की गाइड लाइन में कोई भी संशोधन नहीं किया गया है. अगर भीड़ बढाई तो हमें कार्यवाही करने के लिए मजबुर होना पड़ेगा.
आगामी त्योहारों की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई एसडीएम श्री अनिल भाना ने दी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version