सामाजिक संस्थाओं के तत्वधान में पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण समारोह हुआ संपन्न | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सामाजिक संस्थाओं के तत्वधान में पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण समारोह हुआ संपन्न | New India Times

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर,श्रजनजाग्रति संस्था बुरहानपुर, माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोकसेवा समिति बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में जनजाग्रति संस्था की अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला के निवास स्थान पर शिक्षण सामग्री का वितरण संपन्न हुआ। जायंट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी ने बताया की तीन बालिकाओ व एक बालक को पूर्ण वर्षभर की किताबे व कॉपिया कुमारी इच्छा, कुमारी संजना, कुमारी श्रद्धा और दिव्यांशु कुमार को निशुल्क भेंट की गई.
जायंट्स व जनजाग्रति के पूर्व अध्यक्ष एवं माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोकसेवा समिति इंदौर संभाग के प्रभारी महेंद्र जैन ने कहा की पिछले 4 वर्षो से दो बालिकाओ को, जो वर्तमान में चौथी कक्षा में अध्ययन कर रही है,उनको अध्ययन हेतु सम्पूर्ण पाठ्यक्रम सामग्री भेंट की गई एवं दो बालिकाओ को जो कक्षा सातवी एवं आठवी में है उनको निशुल्क कॉपियो किताबो का पूरा सेट भेंट किया गया l इस अवसर पर संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की बहुत अच्छा लगता है की जब हम होनहार एवं जरुरत मंद बच्चो को आगे बढ़ाने में छोटी सी भूमिका का निर्वहन करते है क्योंकि शिक्षा ही देश को महान, समृद्ध व सुदृढ़ बनाने में अहम भुमिका का निर्वहन करती है.
इस अवसर पर उपरोक्त संस्थाओ के सदस्य कैलाश अग्रवाल , रजनी गट्टानी , डॉ अशोक गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश अग्रवाल ने किया एवं आभार, डॉ. अशोक गुप्ता ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version