पुलिस लाईन्स खीरी में मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस लाईन्स खीरी में मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

पुलिस लाईन्स खीरी में पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई जिसमें आगामी मोहर्रम तथा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान मोहर्रम के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर मुस्लिम समाज के गणमान्य/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर सभी को शान्ति, सौहार्द कायम रखते हुए किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ एकत्रित न करने, किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ नहीं होने देने तथा ताजिया और जुलूस से संबंधी शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी गाइडलाइन्स का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने एवं पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मासिक गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ अभियोजन अधिकारी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version