बारिश के दौरान बिजली समस्या से वसई-विरार शहर व आसपास के रहिवासी परेशान, महावितरण कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

सुहेल फ़ारूक़ी, वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT; ​बारिश के दौरान बिजली समस्या से वसई-विरार शहर व आसपास के रहिवासी परेशान, महावितरण कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

बरसात का मौसम शुरू होते ही जहां शहर वासियों को मनपा प्रशासन की लापरवाही से कई दिक्कतों का सामना करना पड रहा है वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बार बार बिजली गुल होने की समस्या से भी जूझना पड रहा है।​बारिश के दौरान बिजली समस्या से वसई-विरार शहर व आसपास के रहिवासी परेशान, महावितरण कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesज्ञात हो कि पहले से ही वसई-विरार शहर के लोगों को पानी, बिजली और सड़क की तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बारिश शुरू होने के बाद से उनकी परेशानियां और बढ गयी हैं। बार बार बिजली गुल होने से जहां कंपनी कारखाने के लोग परेशान हैं वहीं रहिवासियों का बुरा हाल है। सबसे ज्यादा परेशान तो शहर के गरीब लोग हो रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका बुरा असर पड रहा है। बिजली न होने पर गरीबों को रात में गर्मी और मच्छरों के कारण नींद नहीं आ रही है। यदि बिजली विभाग के अधिकारी बरसात के मौसम के पहले ही सभी ट्रांसफार्मरों, बिजली के खंभों,  लाइनों की जांच कर मरम्मत कर लिए होते तो शायद लोगों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पडती। नगर वासियों को हो रही परेशानियों को लेकर लोगों में मनपा और महावितरण के अधिकारियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश पाया जा रहा है।

  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version