अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

अद्यतन जारी आंकड़ों के अनुसार COVID 19 संक्रमण से बचाव हेतु क्रियान्वित राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान के संदर्भ में बिहार के पटना जिला को प्रथम व भागलपुर जिला को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
अद्यतन समेकित रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर जिला अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग के 39.6% आबादी को टीका का प्रथम खुराक दिया जा चुका है जो कि बिहार के पटना जिला के बाद भागलपुर सर्वाधिक है।
भागलपुर जिलांतर्गत 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 49.4% आबादी को एवं 18 वर्ष से ऊपर 45 वर्ष आयु वर्ग के 32.31% आबादी को टीका का प्रथम खुराक दिया जा चुका है।
भागलपुर के जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर टीकाकरण अभियान में संलग्न सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि स्वास्थ्यकर्मी इसी प्रकार टीकाकरण अभियान का पूर्ण मनोयोग/समर्पण से संचालन सुनिश्चित करेंगे ताकि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति समय से की जा सके।
