अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में एनएच 80 अनादिपुर चौधरी पेट्रोल पंप और जख बाबा स्थान के पास पुलिया के धंस जाने से एनएच 80 पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है. सड़क के बीचो -बीच कई जगह क्रेक हो गया है और धंस गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार की देर रात 14 चक्का की ओवरलोड गाड़ी उस रूट से गुजरी थी जिसके बाद पुलिया धंस गयी. दूसरी 12 चक्का की ओवरलोड गाड़ी आई तो क्रेक और धंसे हुए NH 80 में फंस गई।
फिलहाल भागलपुर जिला के कहलगांव NH 80 से पीरपैंती झारखंड मुख्य मार्ग गाड़ियों का आना-जाना बिल्कुल बंद हो गया है.
