रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

करुणा बुद्धविहार दमुआ में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में कोविशिल्ड वैक्सिनेशन का शिविर लगाया गया। प्रशासन से बुद्धविहार समिति एवं अध्यक्ष मनोज दवन्डे ने निवेदन किया था की बुद्धविहार में शिविर लगाया जाए। जिसकी प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर पूर्ण सहियोग प्रदान किया। करूणा बुद्धविहार में लगे शिविर में कोविशिल्ड के 150 डोज लगे। बुद्धविहार समिति ने प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया की हमें सेवा का अवसर प्रदान किया तथा प्रशासन के स्वस्थ विभाग से स्टाफ सुभाष चौरासे, अमित नागदोने, मधु सातनकर, प्रकाश भावरकर, नगरपालिका से अरुण चंदेल तथा सहियोग में रवि दवन्डे आदि का विशेष सहयोग प्रदान हुआ, समिति सभी को धन्यवाद आभार व्यक्त करती है। करूणा बुद्धविहार समिति के अध्यक्ष मनोज दवन्डे, समता सैनिक दल अध्य्क्ष ईशान सातनकर, राहुल पाटिल, करन खातरकर, मनीष चौरासे, सुरेश मनेराव, वंदना दवन्डे, सोनम पाटिल आदि ने टीकाकरण अभियान में सेवा भाव से सहयोग प्रदान किया।
