आलीपुर खेडा में बदमाशों ने आरामशीन संचालक के आवास पर की जमकर फायरिंग, इलाके में फैला दहशत | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​आलीपुर खेडा में बदमाशों ने आरामशीन संचालक के आवास पर की जमकर फायरिंग, इलाके में फैला दहशत | New India Times
उपनगर आलीपुर खेडा में मंगलवार की रात्रि अज्ञात बदमाशों ने देर रात्रि एक आरामशीन संचालक के आवास पर फायरिंग की। बदमाश गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। बदमाशों की फायरिंग से जहां आरामशीन संचालक रज्जाक खाँ व उनका परिवार दहशत में है वहीं इलाके में दहशत फैल गया है।

घटना को लेकर आरामशीन संचालक रज्जाक खाँ ने मीडिया को बताया कि उनका मकान आबादी से किनारे बना हुआ है। देर रात्रि लगभग आधा दर्जन बदमाश उनके मकान के आसपास दिखाई दिए। उन्होंने आसपास मिलने वालों को बदमाशों के आने की सूचना दे दी इस दौरान बदमाशों की नजर आरामशीन संचालक पर पड़ गयी। सूचना मिलते ही लोगों की हलचल शुरू हो गयी। इसी बात को लेकर बदमाशों ने अपने आपको घिरता देख आरामशीन संचालक के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद तीन खाली कारतूस भी आरामशीन संचालक के आवास के बाहर पड़े मिले। घटना के बाद उपनगर आलीपुर खेडा में दहशत व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version