जमीन के टुकड़ों के लिए नहीं थम रही हैं अपनों की जान लेने की वारदातें, जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट | New India Times

सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

जमीन के टुकड़ों के लिए नहीं थम रही हैं अपनों की जान लेने की वारदातें, जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट | New India Times

मोहनलालगंज जहां इंसान अपने स्वार्थ के लिए अपनों को ही मारने पर उतावला हो रहा है! थोड़ी सी जमीन के लिए अपने सखा संबंधियों को मौत के घाट उतारने के लिए तैयार हो जाते हैं! कुछ लोग?आपको बताते चलें कि ऐसा ही मामला मोहनलालगंज विकासखंड के निगोहा थाना के अंतर्गत रामदासपुर का है जहां पर जमीन के छोटे टुकड़े के लिए सगे भाई ने अपने छोटे भाई का कत्ल कर दिया! जी हां निगोहा थाना के अंतर्गत रामदास पुर का है जहां पर बृहस्पतिवार की सुबह किसान शिवकुमार अपने खेत से लौट रहे थे तभी खेत के जमीनी विवाद के चलते सगा बड़ा भाई शिवकुमार से लड़ने झगड़ने लगा! मामला इतना गंभीर हो गया कि घर के सारे सदस्य एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। फिर जो होना था वह देखकर सभी के ऊपर रिश्ते का विश्वास उठ गया! किसान शिवकुमार के ऊपर व उनके पत्नी बेटों को भी कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया और शिवकुमार कुल्हाड़ी से कई जगह गंभीर रूप से चोटे आई मारपीट की सूचना पाते ही निगोहा थाना अध्यक्ष फौरन मौके वारदात पर पहुंचे जहां पर शिव कुमार व उनकी पत्नी बेटे लहूलुहान होकर जमीन पर पड़े मिले तो वही बड़ा भाई मौके से फरार हो गया! थाना अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी में बैठाकर फौरन सीएचसी मोहनलालगंज लेकर आए जहां पर इलाज के दौरान शिव कुमार की मृत्यु हो गई! थाना अध्यक्ष ने शिवकुमार के बड़े भाई के ऊपर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए ! इधर शिवकुमार के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version