विश्व स्कार्फ डे के अवसर पर गृह मंत्री को पहनाया गया स्कार्फ | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

विश्व स्कार्फ डे के अवसर पर गृह मंत्री को पहनाया गया स्कार्फ | New India Times

विश्व स्कार्फ डे के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र को स्काउड एवं गाईड ने रविवावर को गले में स्कार्फ पहनाया। गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि स्काउड एवं गाइड मानव सेवा का कार्य करते हैं। इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। हमें इनके कार्य से सीख लेना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 1 अगस्त 1907 ब्राउनसीप द्धीप में पहला स्काउट कैंप लगाया गया था। उसी समय से प्रति वर्ष 1 अगस्त विश्व स्काउट मनया जाने लगा है। स्काउट प्रतिज्ञा का सबसे महत्वपूर्ण सिंबल स्कार्फ है जो तीन प्रतिज्ञाओं को याद दिलाने के साथ-साथ स्कार्फ गर्दन का धूप से बचाला है। अपात स्थिति में फस्र्ट एड के रूप में साधन के अभाव में पट्टी बनाकर कटे, फटे एवं टूटे पर काम में आता है। इसके साथ ही कभी-कभी यह रस्सी के रूप में उपयोग किया जाता है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला समन्वयक श्री राजेश कतरौलिया, लक्ष्मी राय, श्रीमती अर्चना जाटव, श्री महेन्द्र नारायण शर्मा, श्री दीपेन्द्र बौद्ध श्री कौशल पाठक आदि उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version