आषाढी एकादशी के दौरान नागपुर से पंढरपुर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन | New India Times

मकसूद अली, नागपुर (महाराष्ट्र), NIT; ​आषाढी एकादशी के दौरान नागपुर से पंढरपुर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन | New India Timesआषाढ़ी एकादशी के दौरान महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पंढरपुर जाने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए नागपुर मंडल ने चार विशेष ट्रेन चलाने का फ़ैसला लिया है। हर वर्ष आषाढ़ी एकादशी के मौके पर राज्य भर से लाखों लोग पंढरपुर पहुंचते हैं। विदर्भ से भी बडी संख्या में भक्त पंढरपुर जाते हैं। भक्तों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए नागपुर मंडल ने 01226 और 01225 अप डाउन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 01226 नंबर की ट्रेन 1 और 3 जुलाई को नागपुर से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करेगी जबकि 01225 2 और 5 जुलाई को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर नागपुर के लिए निकलेगी। इन विशेष ट्रेनों का आरक्षण 29 जून से शुरू होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version