लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अपना जिला अपना उपक्रम भाग 5 पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को जिल्हा परिषद अध्यक्ष के कार्यालय में श्रीमती रंजना पाटील और कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विमोचन किया गया. विमोचन कार्यक्रम में जि.प उपाध्यक्ष लालचंद पाटील, शिक्षण सभापती रविंद्र सूर्यभान पाटील, समाज कल्याण सभापती जयपाल सिंग बोदडे, सीईओ डॉ पंकज आशिया, डेप्युटी सीईओ रणदिवे साहब माध्यमिक शिक्षा अधिकारी बीएस पाटील, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी शिवाजी अकलादे, उप शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सपकाले, समूह शिक्षा अधिकारी विजय पवार, एड़ीआय एजाज शेख, खलील खटीक की मजूदगी में किया गया. पुस्तक का निर्माण और संकलन गजला तबस्सुम बुक प्रोडक्शन कोऑर्डिनेटर कमल सर द्वारा किया गया दीपक नागरे, कल्पना पाटिल, कल्पना नागरे जिले के वरिष्ठ अधीक्षक एवं उद्यमी शिक्षक उपस्थित थे. अपना जिला अपना उपक्रम भाग 5 इस पुस्तक का विमोचन जिला परिषद के जिला सिविल अस्पताल में डॉ. एनएस चव्हाण के हाथों पुस्तक का विमोचन किया गया. साथ ही जिला कलेक्टर कार्यालय में माननीय अभिजीत राउत द्वारा भी इस पुस्तक का प्रकाशन एवं उपहार दिया गया था. इस अवसर पर सहयोगी शिक्षक आरिफ सर जामनेर, साबिर सर जामनेर, मोहसिन सर, भुसावल कुरह पाना के रिजवान शेख सर, सुमैरा बाजी, आरिफ सर सकली, नईम सर, रियाज सर जलगांव अनिल ज़ोप सर आदि उपस्थित थे.
