राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर ने दी एडीएम को विदाई | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर ने दी एडीएम को विदाई | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर के जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया के नेतृत्व में धौलपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र वर्मा जी का स्थानांतरण जयपुर स्थानीय निकाय में उपनिदेशक पद पर हो जाने के कारण संघ की ओर से विदाई दी। संघ के प्रदेश संयोजक भागेंद्र परमार ने राजस्थान की शान पगड़ी पहनाकर और संघ के पदाधिकारियों ने फूल माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।
एडीएम नरेंद्र वर्मा ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर शिक्षक हितों की मांग रखने के साथ सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। अभी कुछ समय पहले ही लगभग साठ हजार की राशि के चिकित्सकीय उपकरण बाड़ी, बसेड़ी,सरमथुरा प्रशासन को सौंपी थी। इसके साथ ही वृक्षारोपण,परिंडे बांधना, कोरोना काल में मास्क वितरण, जरूरतमंदों को राशन किट वितरण,प्रशासन के कार्यों में पूरा सहयोग देता रहा है। उन्होंने आगे भी संघ को इसी तरह कार्य करने की शुभकामनाएं दी।
जिला उपाध्यक्ष प्रभाव शर्मा ने बताया कि नरेंद्र वर्मा जी ने जिले में कोरोना के समय में उत्कृष्ट प्रबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इनकी कार्यशैली बहुत ही उत्कृष्ट है। इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर के प्रदेश संयोजक भागेंद्र परमार,जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया, जिला संयोजक मनोज मीणा, जिला उपाध्यक्ष प्रभाव शर्मा, जिला संगठन महामंत्री पारसराम पंवार, जिला उपाध्यक्ष अजमल पठान, महामंत्री विक्रमजीत सिंह, हलुका मीणा, कैलाशचंद्र चाहर, बाल कृष्ण मीणा, बजरंग लाल, भवानी सिंह, अनुराग मित्तल, श्यामवीर शर्मा, जनक राजपूत आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version