अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी ने जहां लोगों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगाड़ दी है वहीं बच्चों की पढ़ाई भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में रंभा नगर स्थित नोबल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अशफाक उर रहमान ने
कोरोना महामारी में अपने माता पिता को खोने वाले बेसहारा बच्चों की शिक्षा पूरी करवाने के लिए एक अहम ज़िम्मेदारी उठाई है। उनका कहना है कि जो बच्चे बेसहारा हो गऐ हैं उनके पढ़ाई की ज़िम्मेदारी हमारी संस्था द्वारा ली जायेगी। हमारे संस्था द्वारा ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है, अगर आप के पास भी ऐसे बच्चों की जानकारी हो तो आप संस्था के फोन नम्बर 0755-4273336/ 9329993336/7224054318 पर भेजें ताकि हम ऐसे बच्चों की मदद कर सकें। उनका यह भी कहना है कि इस वर्ष नर्सरी से 8वीं तक एडमिशन मुफ्त में लिया जायगा। इस के इलावा 5 वीं से 8 वीं क्लास तक स्कॉलरशिप के आधार पर एडमिशन लिया जाएगा साथ ही साथ सालाना ट्यूशन फीस में 50 फीसद तक छूट भी दी जाएगी।
