28 जुलाई को जिला मुख्यालय पर 18 संगठनों का सरकार के खिलाफ होगा शंखनाद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा का पांचवें दिन भी धरना हड़ताल रहा जारी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

28 जुलाई को जिला मुख्यालय पर 18 संगठनों का सरकार के खिलाफ होगा शंखनाद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा का पांचवें दिन भी धरना हड़ताल रहा जारी | New India Times

मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा जो 18 संगठनों से मिलकर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बनाया गया है जिसमें जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ इंजीनियर, सब इंजीनियर, सचिव, सहायक सचिव व पंचायत के अन्य कर्मी शामिल हैं जो 22 जुलाई से लगातार सोमवार को पांचवे दिन तक अपनी मांगों को लेकर धरना देकर हड़ताल पर डटे हुये हैं जिस कारण से जिला पंचायत से लेकर जनपद पंचायत व पंचायत स्तर तक ऑफिसों में ताला बंदी कर सभी कार्य बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं जिससे समस्त पंचायतों के ग्रामीण जन अत्यधिक परेशान हो रहे हैं वहीं पंचायत विभाग का हड़ताल का पांच दिन होने के बाद भी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री या पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री ने सुध लेना भी उचित नहीं समझा, जिस प्रकार सरकार अपनी जिद पर अडी हुई है वैसे ही इस बार संयुक्त मोर्चा के कर्मि भी अपनी कमर कसके सरकार से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए डटकर खडे हुये हैं. धरना हड़ताल के पांचवें दिन जनपद पंचायत देवरी के धरने पर संयुक्त मोर्चा से सचिव संघ संगठन जिलाध्यक्ष सागर जगन्नाथ प्रसार गोर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा देवरी धरने पर एकत्रित देवरी केसली रहली जनपद पंचायत के कर्मियो को 28 जुलाई को सागर में जंगी प्रदर्शन में प्रत्येक पंचायत से एक गाड़ी लेकर आने को आमंत्रित किया व बताया गया कि सागर को 28 जुलाई के दिन मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के संयोजक दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृव्य में सागर जिले में 18 संगठन के प्रदेश अध्यक्षों के साथ जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर बड़ी रैली का आयोजन किया गया है. वहीं जिला अध्यक्ष ने प्रदेश संयोजक दिनेश चन्द्र शर्मा से काल पर बात कर संगठन को उनकी बात करायी जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि हम सभी की मांगों को सरकार को माननी ही पडेगी हम लोग कोई गलत मांग नहीं कर रहे हैं. जब सरकार पैसों में सरकार खरीद फरोख्त जैसा कार्य कर सकती है व सरकार करोड़ों अरबों रुपया अन्य पार्टी गत कार्यों में खर्च कर सकती है वहीं हम लोगों पर दबाव पूर्वक कार्य कराती है जबकि हम सभी के कार्य से ही सरकार को अच्छे कार्य विकास पर अवार्ड मिलते हैं, यदि सरकार मांगों को नहीं मानती तो हम सभी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे और आगामी चुनाव में इसका नुकसान सरकार को भुगतना पड़ेगा. देवरी धरने पर संबोधित करते हुये जिला अध्यक्ष सचिव संघ सागर जगन्नाथ प्रसाद गौर ने कहा कि 28 जुलाई को सागर में संयुक्त मोर्चा के 18 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मांगों को लेकर एकत्रित हो रहे हैं जहाँ पर संगठनों द्वारा सरकार के खिलाफ शंखनाद कर जंगी प्रदर्शन कर शहर में प्रदर्शन कर सड़कों पर रैली निकाली जायेगी जो सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक रैली होगी जिसके माध्यम से सरकार को सचेत कर चेताया जायेगा कि हमारी मांगों को पूरा किया जाये. संयुक्त मोर्चा संगठन के कर्मचारी के कारण ही सरकार को कई अवार्ड मिले फिर भी हम सभी की मांगों को पूर्ण करने में क्या दिक्कत है? यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगामी समय में मध्यप्रदेश सरकार का बल्लभ भवन में भी समस्त संगठनों द्वारा तालाबंदी कर दिया जायेगा. वहीं देवरी ब्लाक अध्यक्ष प्रथम राजपूत ने कहा कि आज जिला अध्यक्ष के साथ तीन जनपदों की बैठक की गई है, 28 जुलाई को हम सभी बडी संख्या में सागर पहुंचेंगे सरकार के खिलाफ सभी कर्मियों में बड़ा ही आक्रोश है, सरकार को हम सभी की मांग माननी पडेगी, जब तक मांग नहीं मानी जायेगी तब तक हम सभी डटकर खडे रहेंगे और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व हड़ताल जारी रहेगी. इस दौरान देवरी व केसली, रहली जनपद पंचायत के अधिकारियों व कर्मियों में एपीओ उदय भान सिंह, लेखापाल राजश्री, लेखा अधिकारी मदन दुबे, उपयंत्री गोविंद चौरसिया, सीपी अनुरागी, संतोष राय व सचिव में विभा शर्मा, गनेशी बाई, भरत उपाध्याय, राजा राजपूत, नारायण राजपूत, डेलन लोधी, विष्णु उपाध्याय, धीरज ठाकुर, बलवंत ठाकुर, मनोज मिश्रा, नन्हे भाई लोधी, प्राची खरे, ब्रजेश विश्वकर्मा, उमेश मिश्रा, रामजी राजपूत, प्रदीप जैन, भरत रजक, अरुण सोनी, परसराम लोधी, हेपी दुबे, सुरेन्द्र सिरोठी, मनीष दुबे, विनीत शर्मा, महेश रजक, परसराम तिवारी, माखन रैकवार आदि बड़ी संख्या में पंचायत कर्मी उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version