लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल तहसील से सटे वरणगांव शहर को दरकिनार करते हुए शहर के नागरिकों और व्यापारियों के अस्तित्व पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था. इस बात को ध्यान में रखते हुए वरणगांव के पूर्व नगराध्यक्ष सुनील काले ने राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजेंद्रजी फड़के के नेतृत्व में हाल ही मे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें वरणगांव राजमार्ग के सिलसिले में बयान दिया गया. इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कहा की इसकी विस्तुत जानकारी नागपुर में देने को कही, साथ ही सभी अधिकारी के साथ प्रस्ताव पर गौर किया जाएगा और निर्णय लिया जाएगा. इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हाल ही में डॉ. राजेंद्रजी फड़के के जरिए दोबारा मुलाकात हुई थी. इस समय, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने समानांतर राजमार्गों के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया है.
